डेस्क न्यूज़
18 July, 2025
अपराध
उदयपुर | दुबई से उदयपुर में चलाए जा रहे ऑनलाइन सट्टा गेम पर कार्रवाई करते हुए जिले की प्रतापनगर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने देबारी पावर हाउस स्थित अपार्टमेंट के एक फ्लैट पर छापा मारा तो आरोपी ऑनलाइन सट्टा गेम खिलाते हुए पकड़े गए।
जिसमें नीमच निवासी सचिन पुत्र अनिल जैन और अभिषेक उर्फ अभि प्रजापत पुत्र अशोक प्रजापत को गिरफ्तार किया है। इस मामले में उदयपुर एसपी योगेश गोयल का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होने गिरफ्तार आरोपियों की पुष्टी करते हुए बताया कि नीमच एमपी निवासी सचिन पुत्र अनिल जैन, अभिषेक उर्फ अभि प्रजापत पुत्र अशोक प्रजापत, जोधपुर निवासी नवीन पंवार पुत्र ओमप्रकाश, महेश काकड पुत्र अर्जुनराम विश्नोई, रेलमगरा राजसमंद निवासी ओमनारायण खटीक और अजय पुत्र जगदीशचन्द्र खटीक, पाली निवासी कश्यप जैन पुत्र अरविन्द जैन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टा गेम खिलाने में उपयोग हो रहे चार लेपटॉप, 23 मोबाइल, 19 एटीएम कार्ड, 5 बैक पास बुक, 8 चैकबुक, एक जीओ कम्पनी का राउटर, चार्जर, एक रजिस्टर व हिसाब सामग्री जब्त की है।
आरोपियों से 5 करोड़ रूपए के सट्टे का हिसाब बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया की दुबई से संचालित ऑनलाईन बेटिंग साईट ROCKYBOOK.COM मास्टर आईडी की चार वेबसाईट पर रूपयो का दाव लगा कर लोगो को सट्टा खिलाते हैं।