डेस्क न्यूज़
18 July, 2025
अपराध
मंदसौर। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र से भाजपा हिंगोरिया बड़ा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ की गुरूवार को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। श्यामलाल अपने ही घर के दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई है। परिजनों को अलसुबह खूनी से लथपथ लाश बिस्तर से मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया है। सर्चिंग अभियान जारी है। श्यामलाल धाकड़ सांसद सुधीर गुप्ता के खास माने जाते थे। इसके साथ ही डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा से भी उनके खासे संबंध थे। इस मामले में डिप्टी सीएम ने भी तत्काल ट्वीट किया और कहा कि इस मामले में मैने एसपी अभिषेक आनंद से बात की है। वह जल्द ही इस मामले की गुत्थी सुलाझाएंगें और दोषियों को सलाखों के पीछे धकेलेगें। मेरी संवेदनाए पीड़ित परिवार के साथ है।
इस मामलें में प्रशासन ने विशेष टीम एसएफएल का भी गठन किया है।
आपको बतादें कि श्यामलाल धाकड़ 2021 से ही नाहरगढ़ से मंडल उपाध्यक्ष है। वह पार्टी में कई पदों पर रहे और आला नेताओं के खास माने जाते है। अचानक श्यामलाल धाकड़ की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा है।