ताजासमाचार

साढ़े चार करोड़ के लाल चंदन के साथ नीमच के दो तस्कर गिरफ्तार, एक तस्कर हुआ फरार, पुष्पा और मंगल सीनू के तर्ज पर लाल चंदन की जमकर तस्करी, नीमच में लाल चंदन से प्रशासन में भी हड़कंप

डेस्क न्यूज़ 17 July, 2025 अपराध

मंदसौर। पुलिस थाना पिपलिया मंडी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय चंदन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से साढ़े चार करोड़ की 2260 किलोग्राम लाल चंदन बरामद की है। पुलिस ने ट्रेक्टर सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया जबकि एक तस्कर फरार हो गया। 
पुष्पा फिल्म से प्रेरित होकर बड़े पैमाने पर तस्करी को अंजाम देने वाले लाल चंदन तस्करों को मंदसौर पुलिस ने धरदबोचा है। मंदसौर पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 44 एबी 7371 को रोककर तलाशी ली तो उसमें 180 चंदन के गट्ठे बरामद हुए जिसका वजन 2260 किलो पाया गया। पुरी खेंप की इंटरनेशनल कीमत साढ़े चार करोड़ से अधिक है। पुलिस ने तस्कर यतिन्द्र पिता विष्णुलाल राठोर जाति सरगरा उम्र 34 साल और अजय पिता श्यामलाल जाति भील उम्र 19 साल दलपतपुरा थाना जीरन को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी गोगरपुरा निवासी राजेंद्र उर्फ राजू भाई उर्फ सलीम भाई पिता सालीग्राम पाटीदार फरार हो गया है।

Related Post