डेस्क न्यूज़
15 July, 2025
अपराध
मंदसौर। पिपलियामंडी पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो डोडाचूरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रविंद्र विश्नोई निवासी हिसार, हरियाणा के रूप में हुई है।
चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने बताया कि पुलिस टीम बालाजी मंदिर के पास गश्त कर रही थी, तभी एक युवक बैग लेकर संदिग्ध हालत में घूमता मिला। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो बैग से 11 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इस मादक पदार्थ को ट्रेन के माध्यम से हरियाणा ले जाने की योजना में था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह यह डोडाचूरा कहाँ से लाया था और किसे सप्लाई करना चाहता था।