ताजासमाचार

मस्जिद निर्माण में आसामाजिक तत्व डाल रहे खलल, भरभड़ियां मस्जिद कमेटी ने सौंपा ज्ञापन - कड़ी कार्यवाही की मांग

न्यूज डेस्क 09 July, 2025 अपराध

नीमच। ग्राम भरभड़िया मस्जिद कमेटी के सदस्यों और आम मुस्लिमजनो ने केंट थाना पहुंचकर समाज में अषांति फैलाने, धार्मिक कार्यो में बाधा डालने और बजुर्गो के साथ बदसलूकी करने संबंधी आरोप लगाए और आरोपियो पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व – जलालुद्दीन मंसूरी, शकील, निसार व सलीम आए दिन मस्जिद समिति के बुजुर्ग सदस्यों से विवाद करते हैं, गाली-गलौज कर अभद्रता करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। मस्जिद निर्माण व सामाजिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करते हैं और झूठे आवेदन देकर प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं।समाजजनों का कहना है कि ये लोग आदतन अपराधी हैं और ग्राम में दादागिरी के बल पर विवाद पैदा कर रहे हैं जिससे गांव का शांतिपूर्ण वातावरण खराब हो रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।इस दौरान शरीफ, लियाकत, अरमान, रजाक, शाहरुख, शेर मोहम्मद, सलीम, ईशाक मोहम्मद, यूनुस, सोहेल, अमीन हुसैन, राजा, ईस्माइल, अकरम, असलम, आरिफ, अच्चुन, अनवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।समुदायजनों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम भरभड़िया में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related Post