ताजासमाचार

EXCLUSIVE:- नीमच में सोने - चांदी की दुकान से छह लाख की चोरी, सोने के टाॅप्स लेने के बहाने उड़ा दिया बदमाशो ने सोना, सुनार के उड़े होश, पहुंचा पुलिस की शरण में, बदमाशो के चेहरे सीसीटीवी में कैद

न्यूज डेस्क 08 July, 2025 अपराध

मनासा। जिले के मनासा में मंगलवार को तीन बदमाशो ने सुनार के यहा छह लाख के सोने पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशो ने सोने के टाॅप्स लेने के बहाने सोना बाहर निकलवाया और मौका मिलते ही हाथ साफ कर दिया। बिना कुछ खरीदारी के ही बदमाश वहा से रवाना हो गए। दुकानदार मंगल सोनी ने आरोपियो का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया है। जिसमें एक युवक और दो महिलाए साफ तौर पर बाइक पर सवार नजर आ रही है। 
दुकानदार मंगल सोनी ने द वाट्चमैन पोस्ट से चर्चा के दौरान कहा कि वह शंकर कुई गली मनासा का निवासी है और सदर बाजार में उसकी सोने और चांदी की दुकान है। दुकान पर अचानक से एक युवक और दो महिलाए बाइक पर सवार होकर आए और कहा कि हम ग्राम बड़ा बोरदिया से आए है और प्रजापत समाज से है। हमें कान के टाॅप्स, चेन और पेण्डल चाहिए। जिसपर मैने उन्हे कई सामान दिखाया और वह आधे घंटे तक सामान देखने के बाद पसंद न आने का बहाना बनाकर वहा से रवाना हो गए है। उसके बाद मैने दुकान का सामान खंगाला तो छह तोले से अधिक सोने की डिब्बी गायब पाई। जिसपर मुझे शंका है कि उक्त आरोपियो ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत मनासा थाने पर की गई है।

Related Post