डेस्क न्यूज
01 July, 2025
अपराध
नीमच। भगवानपुरा निवासी एक गरीब मजदूर परिवार की नाबालिग युवती को पड़ोस में ही रहने वाली सफाईकर्मी महिला का भाई अपहरण कर रवाना हो गया। जिसके विरोध में पीड़ित परिजनो के साथ शहर के समाजसेवियों ने आवाज से आवाज मिलाई है। मंगलवार को जनसुनवाई में सभी ने एकत्रित होकर कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाई और नाबालिग की सकुशल दस्तयाबी और आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
सिटी पुलिस कर रही आरोपी को सहयोग
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया की नाबालिग का 25 जून 2025 को अपहरण हुआ था। उसके बाद नीमच सिटी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस का कहना था की लड़की को खोजने में महिनो लग जाएगें। सिटी पुलिस को आरोपी की पहचान करवा दी गई है बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली है।
नाबालिग से विवाह करना चाहता है आरोपी -
समाजसेवी चंद्रशेखर जायसवाल ने कहा कि पुलिस को आरोपी की पहचान करवा दी गई है। उसके द्वारा नाबालिग लड़की से परिजनों की बात भी करवाई गई है। लेकिन पुलिस का आरोपी के प्रति नर्म रवैया है। आरोपी और पड़ोस में रहने वाली उसकी बहन चाहती है कि अपहरण करने वाले से ही नाबालिग का विवाह करवा दिया जाए और पुलिस भी आरोपियो के सहयोग में लगी है।
नाबालिग की हो जल्द दस्तयाबी -
समाजसेवी आशा सांभर ने कहा कि पुलिस प्रशासन का सहयोग पीड़ित परिवार को नही मिल रहा है। आरोपियो के हौसलें बुलंद है। कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। जल्द ही नाबालिग की सकुशल बरामदगी और आरोपी पर कार्यवाही की मांग की गई है।