ताजासमाचार

01 वर्ष से फरार आरोपी शाहरुख बघाना पुलिस की गिरफ्त में

डेस्क न्यूज 30 June, 2025 अपराध

नीमच। बघाना पुलिस ने एक वर्ष पुराने गोवंश व अवैध शराब परिवहन के अपराध कमांक 117/19.06.2024 धारा 4,6,9 म०प्र० गोवंश वध प्रतिषेध अधि.2004 एवं 11 (1) (घ) म०प्र०पशु क्रुरता अधि. व 34 (2) आबकारी एक्ट में फरार आरोपी शाहरूख पिता मुस्ताक नियारगर मुसलमान उम्र 24 साल निवासी ग्राम बोतलगंज थाना पिपलियामण्डी जिला मंदसौर को नीमच बस स्टेंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ़्तारी पश्चात न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी कर प्रकरणों के निराकरण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बघाना नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया तथा मुखबीर सूचना के आधार पर उक्त कार्यवाही में निरी.नीलेश अवस्थी, प्रआर. मनोज ओझा, प्रआर. मोनवीरसिंह, प्रआर. कैलाश चौधरी, आर.ओमप्रकाश पारगी, आर.राहुल चंदेल व आर.अनिल प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post