न्यूज डेस्क
21 May, 2025
अपराध
नीमच। सरवानिया महाराज चौकी क्षेत्र के आमलीचक गाँव में एक मकान के सौदे के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक घर पर कुछ लोगों द्वारा तोड़ फोड़ की गई और घर वालों के साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष समाजजन सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और नीमच पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा ।
शिकायकर्ता मुकेश पिता गोपाल बंजारा ने बताया की उसके द्वारा खरीदे गए मकान पर जाने पर कुछ लोगों मकान में तोड़ फोड़ की गई और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया और उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया है।
मुकेश बंजारा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 6-7 दिन पहले चतरा पिता रामा बंजारा से एक मकान का सौदा किया था। बीते मंगलवार, 20 मई 2025 को दोपहर करीब 1:30 बजे, पप्पू बंजारा, अजय बंजारा और मुकेश बंजारा उसके घर आए और उसने जिस मकान का सौदा किया था, उस पर बड़े-बड़े पत्थर फेंकने लगे, जिससे मकान के कवेलू और छत क्षतिग्रस्त हो गई।
मुकेश व उसके परिजनों द्वारा आपत्ति जताने पर आरोपियों द्वारा उससे गाली गलोच कर मारपीट की गई। इस दौरान बीच बचाव करने आए कुछ लोगों को भी चोट आई है।
घटना के समय श्यामलाल बंजारा और रायसिंह बंजारा ने बीच-बचाव किया और इस घटना का वीडियो भी बनाया। आरोप है कि हमलावरों ने मुकेश को मकान खरीदने पर धमकी दी कि “तुमने यह मकान क्यों खरीदा, तुम्हें जान से खत्म कर देंगे।"
मुकेश ने अपने भतीजे विकास, भाई हरिसिंह और बड़ी मम्मी गीताबाई के साथ मिलकर मंगलवार को ही सरवानिया महाराज चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकेश का कहना है कि इस घटना के बाद विपक्षीगणों द्वारा उसके और उसके परिजनों परिवारजनों के खिलाफ भी पुलिस थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी है और अन्य जगहों पर भी झूठी कार्यवाही के लिए आवेदन दे रहे हैं। मुकेश ने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने और उनके व उनके परिवार के खिलाफ की गई झूठी कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है। फिलहाल सरवानिया महाराज चौकी पर दोनों पक्षों के विरुद्ध क्रास रिपोर्ट दर्ज कर जाँच की जा रही है।