ताजासमाचार

21 वर्षों से फरार हत्या आरोपी कमली बाई गिरफ्तार, सरवानिया पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

न्यूज डेस्क 15 December, 2025 अपराध

जावद/नीमच। चौकी सरवानिया पुलिस ने हत्या के प्रकरण में 21 वर्षों से फरार आरोपी कमली बाई को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई  पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशों के अनुपालन में की गई।

इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, नवल सिंह सिसोदिया और SDOP, रोहित राठौर के मार्गदर्शन में निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा और चौकी प्रभारी श्याम कुमावत की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 06.05.2004 को थाना जावद में हत्या का प्रकरण (अपराध क्रमांक 124/04, धारा 498A, 302, 34 IPC) दर्ज किया गया था। 21 वर्षों तक फरार रही आरोपी कमली बाई पत्नी नारायण बंजारा, निवासी बसेड़ी भाटी को आज चौकी सरवानिया की टीम ने गिरफ्तार किया।

सराहनीय कार्य

SDOP रोहित राठौर, थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा, उप निरीक्षक श्याम कुमावत और चौकी सरवानिया की पूरी टीम की मेहनत और समर्पण को पुलिस प्रशासन ने सराहा है।

Related Post