ताजासमाचार

मंडी में बारिश से किसानों की उपज भीगी, व्यापारियों ने खरीद से किया इनकार

न्यूज डेस्क 01 May, 2025 धार्मिक

नीमच। मंडी में अचानक हुई बारिश से किसानों की खुले में रखी उपज भीग गई । व्यापारियों ने भीगी हुई उपज खरीदने से मना कर दिया । किसानों का आरोप है कि मंडी प्रशासन ने लापरवाही बरती। बारिश की संभावना के बावजूद खुले में रखी उपज की नीलामी नहीं करवाई। प्रशासन ने पहले चद्दर के नीचे रखे अनाज की नीलामी शुरू की। इस दौरान खुले में रखी उपज बारिश की चपेट में आ गई।

किसान मुकेश पाटीदार निवासी भड़भड़िया ने बताया की छपरे (शेड) के नीचे सुरक्षित रखे माल को पहले बिकवाया और खुले में पड़े माल की नीलामी बाद में कारवाई इससे हमारा नुकसान हुआ है। कुछ सजगता रखते तो हमारा माल गिला नहीं होता।

मंडी निरीक्षक समीर दास ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि चद्दर के नीचे ढेर लगाने वाले किसान पहले आए थे। इसलिए उनकी उपज की नीलामी पहले की गई। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो वे किसान नाराज हो जाते।

किसानों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनकी मांग है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।

Related Post