ताजासमाचार

बघाना पुलिस ने मानव तस्करी के फरार इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक साल से फरार आरोपी पकड़ में आए

न्यूज डेस्क 07 December, 2025 अपराध

नीमच। बघाना थाना पुलिस को मानव तस्करी में एक वर्ष से फरार दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों पर 5000-5000 रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी बघाना राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। मुखबीर सूचना और सायबर पुलिस टीम की सहायता से मानव तस्करी के अपराध (कमांक 368/2024) में फरार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं:

प्रहलाद उर्फ रामप्रहलाद, पिता प्रभुलाल तेली, निवासी ग्राम केली, थाना निम्बाहेडा, जिला चितोड़गढ़, राजस्थान।

सांवरा, पिता भेरूलाल तेली, निवासी ग्राम केली, थाना निम्बाहेडा, जिला चितोड़गढ़, राजस्थान।
इस कार्यवाही में थाना बघाना, सउनि और सायबर सेल की टीमों का योगदान सराहनीय रहा। इसमें राधेश्याम दांगी, रामकिशन सिंघावत, कैलाश सोलंकी, अमरसिंह खराडी, दिलीप जाट, राहुल चंदेल, राहुल डाबी, प्रदीप शिंदे, लखनसिंह और कुलदीपसिंह शामिल थे।

Related Post