ताजासमाचार

जावद के तुम्बा गांव में सक्रिय हुए चोर — रिटायर्ड गिरदावर के घर से चार तोला सोने की चेन पार, पूरी वारदात CCTV में कैद!

डेस्क न्यूज़ 10 October, 2025 अपराध

जावद। जावद थाना क्षेत्र के ग्राम तुम्बा में गुरुवार रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने राजस्व विभाग से रिटायर्ड गिरदावर बंशीलाल नागदा के घर को निशाना बनाया और उनके गले से करीब चार तोला सोने की चेन व पेंडल उड़ा ले गए।

जानकारी के अनुसार, बंशीलाल पिता मथुरालाल नागदा रात करीब 2 बजे घर में सो रहे थे, तभी अज्ञात चोर घर में घुस गए। चोरों ने पहले अलमारी व अन्य सामान खंगाला, फिर सोते हुए बंशीलाल नागदा के गले से सोने की चेन निकाल ली। सुबह उठने पर जब उन्होंने चोरी का पता लगाया तो तत्काल जावद थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित ने घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी पुलिस को सौंपी है, जिसमें चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि तुम्बा और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ महीनों में 6 से 7 चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Related Post