ताजासमाचार

'संपदा 2.0' को SKOCH गोल्ड अवॉर्ड-2025, मध्यप्रदेश की अभिनव पहल को राष्ट्रीय पहचान

न्यूज डेस्क 20 September, 2025 राज्य

मध्यप्रदेश सरकार की नवाचार आधारित योजना 'संपदा 2.0' को SKOCH गोल्ड अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया, जहां देशभर की श्रेष्ठ सरकारी पहलों में 'संपदा 2.0' को उत्कृष्ट तकनीकी और जनहितैषी नवाचार के लिए चुना गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,

"यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि तकनीक और नवाचार को जनसेवा का साधन बनाकर हमने शासन को तेज, सरल, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाया है। ‘संपदा 2.0’ के माध्यम से हम जनता के संसाधनों के प्रबंधन को अधिक सक्षम और जवाबदेह बना पाए हैं।"

'संपदा 2.0' एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सरकारी संपत्तियों के प्रभावी प्रबंधन और निगरानी के लिए विकसित किया गया है। इस पहल के अंतर्गत संपत्तियों की डिजिटल मैपिंग, रिकॉर्ड प्रबंधन, और पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया को तकनीक के माध्यम से सरल बनाया गया है।

SKOCH अवॉर्ड्स देश की सर्वोच्च नागरिक उपलब्धियों में से एक माने जाते हैं, जो शासन, वित्त, प्रौद्योगिकी और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किए जाते हैं।

यह उपलब्धि मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है और यह दर्शाती है कि राज्य नवाचार और ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा  रहा है।

 

 

Related Post