ताजासमाचार

जैन सोशल ग्रुप नीमच उमंग ने मुमुक्षु अमित गांधी और तपस्विनी सुशीला देवी कांठेड़ का किया बहुमान

डेस्क न्यूज 16 September, 2025 धार्मिक

नीमच। जैन सोशल ग्रुप नीमच उमंग के तत्वावधान में हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में समाज ने दो विशिष्ट अवसरों गौरवान्वित अनुभव किया।

जानकारी देते हुए ग्रुप सचिव आशीष कच्छारा और अभिषेक कांठेड़ ने बताया कि संघनिष्ठ गांधी परिवार (केसुन्दानीमच) के मुमुक्षु अमित पवन गांधी ने आचार्य भगवंत 1008 रामलालजी म.सा. के पावन सान्निध्य में संयम दीक्षा अंगीकार की। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप परिवार ने उनका भव्य बहुमान किया। कार्यक्रम में साधुमार्गी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ।

इसी क्रम में ग्रुप के वरिष्ठ संरक्षक एवं मार्गदर्शक आशीषसरोज कांठेड़ की पूज्या माता, धर्मनिष्ठा और तप की प्रतीक सुशीला देवी कांठेड़ (धर्मसहायक: कन्हैयालाल कांठेड़) का भी सम्मान किया गया। वे वर्तमान में अपने जीवन का 31वाँ मासक्षमण (दीर्घ उपवास तपस्या) कर रही हैं। इस अवसर पर उन्हें अनुमोदना पत्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया, जिसका वाचन धनराज रांका ने किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुमुक्षु अमित गांधी का संयम मार्ग की ओर अग्रसर होना तथा सुशीला देवी कांठेड़ की निरंतर तपयात्रा समाज के लिए प्रेरणा और गौरव का स्रोत है।

Related Post