डेस्क न्यूज़
16 September, 2025
धार्मिक
नीमच। विगत करीब 10 सालों से नीमच शहर में भव्य डांडिया आयोजन करने वाली संस्था रोटरी डायमंड क्लब द्वारा इस बार भी भव्य गरबा उत्सव की तैयारियां की जा रही है। इस बार रोटरी डायमंड के पदाधिकारियों ने सभी तैयारियां करते हुए भव्य डांडिया उत्सव की रूपरेखा बना ली है, इसी के तहत सोमवार 15 सितंबर को स्थानीय गांधी वाटिका के समीप रतन देवी मांगलिक भवन परिसर में गरबा आयोजन भूमि पूजन किया गया। जहां रोटरी डायमंड क्लब के पदाधिकारियों ने पूजन के पश्चात स्टेज, गरबा पंडाल सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। रोटरी डायमंड के वर्तमान अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि बीते 10 सालों से रोटरी डायमंड संस्था लगातार भव्य गरबा आयोजन करती आ रही है इस बार भी पदाधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रोटरी डायमंड द्वारा नीमच शहर में भव्य डाँडिया का आयोजन 22 सितम्बर से 1अक्टूबर तक गांधी वाटिका में किया जा रहा है। अरुल अशोक गंगानगर प्रेजेंट्स डायमंड रोटरी डाँडिया में जो भी ग्रुप अपनी इंट्री कराना चाहते हो वे अतिशीघ्र अपनी ग्रुप इंट्री करा कर अपना स्थान निश्चित करे।नीमच शहर का एकमात्र भव्य डाँडिया जिसमे माताजी की विशाल प्रतिमा, खेलने वाले प्रतिभागियों के लिए विशाल पांडाल, आकर्षक लाइट डेकोरेशन, दर्शको के बैठने हेतु वी.आई.पी.गेलेरी की उचित व्यवस्था, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले चकरी एवं खान पान की स्टॉल आकर्षक का केंद्र रहेगी।ज्ञात हो कि रोटरी डायमंड के गरबा आयोजन को देखने के लिए नीमच ही नहीं आसपास के जिलों से भी कई बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त आते हैं इस बार भी 25 से अधिक ग्रुप रोजाना एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देंगे। आज हुए पूजा आयोजन में अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सचिव आशीष सैनी, संस्थापक अध्यक्ष हेमंत भंडारी, पूर्व अध्यक्षगण कमल मंगल, कमल आंजना, आशीष गर्ग बामन बर्डी, दीपक एरन, गौरव पाराशर व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।