ताजासमाचार

रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NDPS और दुष्कर्म मामले के फरार आरोपी गिरफ्तार

डेस्क न्यूज़ 14 May, 2026 अन्य

नीमच | जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस को दो अलग-अलग गंभीर मामलों में बड़ी सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट और दुष्कर्म के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

यह कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भूरालाल भाबर और उनकी टीम द्वारा की गई।

दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
थाना रतनगढ़ में दर्ज दुष्कर्म प्रकरण में फरार आरोपी रवि पिता जीवन उर्फ़ जीवराज चंदेल बंजारा निवासी राजनगर मोरवन थाना जावद को पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

NDPS मामले में भी बड़ी सफलता
वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने 141 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामदगी प्रकरण में फरार आरोपी प्रहलाद धाकड़ निवासी मुवादा को गिरफ्तार किया। इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया था। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी को भी दबोच लिया।

रतनगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप का माहौल है। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भूरालाल भाबर सहित रतनगढ़ पुलिस टीम एवं साइबर सेल नीमच के प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post