ताजासमाचार

ग्वालटोली के प्रतिष्ठित दीवान परिवार की यशोदाबाई दीवान पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

डेस्क न्यूज़ 27 January, 2026 अन्य

नीमच। चंद्रवंशी ग्वाला समाज की वरिष्ठ सदस्य एवं दीवान परिवार ग्वालटोली नीमच की श्रद्धेय श्रीमती यशोदा बाई दीवान का 90 वर्ष की आयु में दिनांक 26 जनवरी 2026 को निधन हो गया। वे स्वर्गीय पन्नालाल जी दीवान (गुजेले) की धर्मपत्नी थीं। हंसमुख, मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति की धनी यशोदा बाई दीवान जीवनभर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहीं और समाज में सम्मानित स्थान रखती थीं। वे घनश्याम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम दीवान (पूर्व पार्षद), लक्ष्मण दीवान (नाथद्वारा) की माताजी थीं। साथ ही श्यामलाल, राजाराम की काकी, प्रहलाद दीवान, रवि दीवान (युवा नेता कांग्रेस) की दादी, अक्षय (केतन), कृष्णा (सोमित्र) की दादी, गोपाल (मुरारी), मुकेश, दिलीप, हेमंत, कैलाश, दिनेश, अजय, रवि दीवान की छोटी दादी, नैतिक, शुभम, मयंक की परदादी एवं राजो बाई, मनीषा दीवान (पार्षद), लक्ष्मी दीवान की सासू मां थीं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी अंतिम यात्रा 26 जनवरी को दोपहर 3 बजे निज निवास ग्वालटोली नीमच से निकाली गई, जो स्कीम नंबर 36-बी स्थित मुक्तिधाम पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, प्रसिद्ध समाजसेवी विक्रम आंजना, पार्षद प्रतिनिधि अशोक जोशी, महेश वीरवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू लोक्स, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, सुरेश मोडी, पप्पू गुर्जर, विनीत पाटनी, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर, पार्षद हरगोविंद दीवान, शैलेन्द्र ठाकुर, जिला प्रेस क्लब सचिव मनीष चांदना सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सैकड़ों लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Post