ताजासमाचार

मंदसौर का गौरव: टीवी अभिनेता विपिन जोशी के पुत्र ईशान जोशी ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में आएंगे नजर, फिल्म ‘रामायण’ में भी निभाएंगे अहम भूमिका

कपिलसिंह चौहान 12 January, 2026 अन्य

मंदसौर। अभिनय के क्षेत्र में मंदसौर का नाम देशभर में रोशन करने वाले प्रसिद्ध टीवी अभिनेता विपिन जोशी के सुपुत्र ईशान जोशी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। ईशान जोशी अब &TV के लोकप्रिय और हास्य धारावाहिक ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। उनका यह विशेष एपिसोड आज रात्रि 9:30 बजे प्रसारित होगा।

ईशान जोशी ने बेहद कम समय में टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब वे छोटे पर्दे से आगे बढ़ते हुए बड़े पर्दे पर भी धमाल मचाने को तैयार हैं। ईशान, ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित और भव्य फिल्म ‘रामायण’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह उनके करियर के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

गौरतलब है कि ईशान के पिता विपिन जोशी स्वयं टेलीविजन जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे वर्षों से ज़ी टीवी, सोनी टीवी, सब टीवी और स्टार प्लस जैसे प्रमुख चैनलों के कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अपनी सशक्त अभिनय प्रतिभा का परिचय देते आ रहे हैं।

पिता और पुत्र की यह प्रतिभाशाली जोड़ी आज अभिनय के क्षेत्र में मंदसौर का नाम न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में गौरवान्वित कर रही है। ईशान जोशी की यह सफलता युवा कलाकारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

Related Post