ताजासमाचार

 मकर संक्रांति से पूर्व गौसेवा का पुण्य आयोजन, गऊ नंदी सेवा धाम में श्रद्धा और सेवाभाव के साथ गौमाता को गुड़-दलिया वितरण

डेस्क न्यूज़ 12 January, 2026 अन्य

नीमच | शिव नंदी गौरक्षा सेवा समिति नीमच द्वारा सर्व समाज के गौ रक्षकों एवं विशेष दानदाताओं के सहयोग से सोमवार सुबह गऊ नंदी सेवा धाम, स्टेशन रोड स्थित गौशाला एवं चौराहा क्षेत्र में गौमाता को गुड़ का दलिया (लापसी) वितरित किया गया। आगामी मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर को दृष्टिगत रखते हुए यह सेवा कार्य पूरी श्रद्धा, परंपरा और सेवाभाव के साथ संपन्न हुआ।

गौसेवकों ने पारंपरिक विधि से गुड़ और दलिये से बनी पौष्टिक लापसी तैयार कर गौमाता को प्रेमपूर्वक खिलाई। सेवा कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और हर ओर सेवाभाव की अनुभूति देखने को मिली। वर्तमान में गौशाला में 100 से अधिक गौमाता एवं नंदी इलाजरत व संरक्षित हैं, जिनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी उपस्थितजनों द्वारा की गई।

इस अवसर पर गौसेवक दीपक रघुवंशी एवं ललित पाटीदार ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर गौसेवा का विशेष धार्मिक एवं सामाजिक महत्व माना जाता है। इसी भावना के अनुरूप समिति द्वारा यह सेवा आयोजन किया गया, ताकि गौमाता को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा सके और समाज में गौ संरक्षण, संवर्धन एवं सेवा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिले।

कार्यक्रम में शिव नंदी गौरक्षा सेवा समिति के पदाधिकारी, गौसेवक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी उपस्थितजनों ने गौमाता की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा भविष्य में भी निरंतर गौसेवा करते रहने का

Related Post