डेस्क न्यूज
06 December, 2025
अन्य
नीमच \रतनगढ़। भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शनिवार को रतनगढ़ युवा कांग्रेस और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, दीप प्रज्वलित किया और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के संदेश को याद किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने देश के संविधान निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने दलितों, शोषितों और वंचितों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि मंत्री के रूप में देश को दिशा दी।
सभा में कई वक्ताओं ने भी डॉ. अंबेडकर पर अपने विचार रखे और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज देश में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना समय की आवश्यकता है, और कांग्रेस पार्टी इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर भाई बोहरा ने की तथा संचालन अर्जुन बैरागी द्वारा किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
अंत में युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
जिला कांग्रेस महामंत्री: धीरज व्यास, राजेश लड़ा
जनपद सदस्य: गोपाल धाकड़
युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष: कमल छपरीबंद
पूर्व ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष: शंभू भाई चरण
पूर्व पार्षद: लखन भाटी, कमल व्यास
जिला अल्पसंख्यक महामंत्री: मुजीब रहमान
अनुसूचित जाति ब्लॉक अध्यक्ष: राजेश सोलंकी
किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष: नानालाल चरण
वरिष्ठ नेता: जगदीश बैरागी, सरफराज नीलगर, नासिर पठान
अन्य कार्यकर्ता: पिंकेश सोलंकी, नितिन सोलंकी, आयुष सोनी, अभिषेक सोनी, दीपक शर्मा, जाहिद खान, बालचंद सोलंकी, कल्पेश राठौर, इरशाद मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।