ताजासमाचार

नीमच में अग्रवाल महिला जागृति समिति का भव्य दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन 

डेस्क न्यूज़ 31 October, 2025 अन्य

नीमच। अग्रवाल महिला जागृति समिति द्वारा गौधाम बालाजी मंदिर के सभा भवन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष निर्मला अग्रवाल ने की। समारोह की शुरुआत सभी सदस्यों का तिलक लगाकर और सुहाग चिन्ह भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत में केबिनेट द्वारा बनाई गई आकर्षक झांकी, 21 दीपक प्रज्ज्वलन, अग्रसेन महाराज का पूजन, गणपति वंदना और लक्ष्मी आरती की गई, जिससे दीपावली का पावन माहौल रौशन हुआ।
इसके बाद दीपावली थीम पर तंबोला गेम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 15 विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्य आकर्षण रहा “अनेकता में एकता – भारत की विशेषता” विषय पर आयोजित कपल्स रैम्प वॉक, जिसमें महिला सदस्यों ने विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रस्तुतियों और पुरस्कारों के विवरण इस प्रकार रहे -

राजस्थानी कपल – मधु सिंहल व राजश्री गोयल
कश्मीरी कपल – ममता गर्ग व किरण मित्तल (द्वितीय स्थान)
सिक्ख कपल – अलका गोयल व सुमन गर्ग
हरियाणवी कपल – मधु गोयल व सुनीता गर्ग चूना वाला
गुजराती कपल – सुलोचना गर्ग व राधा गर्ग (प्रथम स्थान)
साउथ इंडियन कपल – निशा जिंदल व कविता गोयल

इस आयोजन में समिति की 55 से 85 वर्ष की महिला सदस्याओं ने अपनी प्रतिभा से समा बांध दिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रोत्साहन सम्मान दिए गए।
समारोह का अंत सामूहिक सहभोज के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रेमलता गोयल ने किया, जबकि सचिव उमा आजाद, उपाध्यक्ष प्रेमलता गोयल, सहसचिव उषा मित्तल, सांस्कृतिक मंत्री रेखा अग्रवाल और सहप्रचार मंत्री ललिता गोयल सहित सभी सदस्य उपस्थित रहीं।

Related Post