ताजासमाचार

दुर्घटनाग्रस्त बेहोश व्यापारी के बैग से मिले लाखों रुपये, पुलिस ने लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की

Desk 02 April, 2025

नीमच। कर्तव्यनिष्ठ नीमच पुलिस के कर्मचारीयों द्वारा पुलिस लाईन के सामने दुर्घटना में बेहोश व्यक्ति के बैग में रखे 20 लाख रूपयें उसके मूल मालिक को वापस लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की गई है।

विगत् दिनों मंडी व्यापारी संजय अग्रवाल के मुनीम गोपाल निवासी अमर कॉलोनी बघाना दुपहिया वाहन से कृषि उपज मंडी चंगेरा जाते वक्त दुर्घटणाग्रस्त हो गए। पुलिस लाईन के सामने हुई दुर्घटना में घायल मुनीम गोपाल सिर मे चोट आने से बेहोश हो गए। घटना के वक्त पुलिस लाईन में श्रमदान कर रहे पुलिस बल द्वारा घायल गोपाल को तत्काल जिला चिकित्सालय नीमच भिजवाया गया। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल द्वारा घायल की पहचान जानने के लिये वाहन नम्बर एवं बैग चैक किया तो अत्यधिक मात्रा में नगदी मिली। नकदी की जानकारी मिलने पर निरीक्षक रेडियो मनीष गेहलोत द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल को अवगत करवाया गया। इस पर एसपी जायसवाल द्वारा जानकारी प्राप्त कर मूल मालिक का पता लगाने निर्देश दिये गए। निरीक्षक रेडियो मनीष गेहलोत द्वारा एमपी पुलिस वाहन डिटेक्शन पोर्टल से पता लगाने पर मूल मालिक मंडी व्यापारी संजय अग्रवाल का पता लगा। मोबाईल नम्बर ज्ञात कर पुलिस अधीक्षक महोदय को वाहन मालिक के संबंध में जानकारी से अवगत करवाया गया। व्यापारी संजय अग्रवाल से जानकारी प्राप्त हुई की दुर्घटना में घायल मुनीम गोपाल उनके यहाँ मुनीम है। इस पर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल  द्वारा निरीक्षक मनीष गहलोत को वाहन मालिक से जानकारी प्राप्त कर नकदी मालिक को सुपूर्द किये जाने संबंधी निर्देश दिये गयें। निरीक्षक मनीष गहलोत को व्यापारी से जानकारी प्राप्त हुई की दुर्घटना वाले दिन व्यापार हेतु मुनीम गोपाल चंगेरा बैग में 20 लाख रूपयें नगदी ले कर जा रहे थे। इस पर पुलिस बल को प्राप्त नकदी को मालिक संजय अग्रवाल को बुलाकर उनके सुर्पूद कर दिया गया।

व्यापारी ने माना पुलिस टीम का आभार,एसपी का किया सम्मान

घायल गोपाल के पूर्णतः स्वस्थ होने के पश्चात मंडी व्यापारी संजय अग्रवाल एवं गोपाल द्वारा पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल सहित नीमच पुलिस का दिल से आभार प्रकट किया गया और पुलिस अधीक्षक का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, निरीक्षक रेडियो मनीष गेहलोत, सउनि अ सुखराम सौलंकी, प्रआर प्रदीप चौधरी, प्रआर संजय गेहलोत, प्रआर दिलीप जाट, आर.विजय मीणा, आर चेतन भाटिया, आर मनोहर भाटी, आर चालक राधेश्याम मंडलोई, डॉग मास्टर राजेन्द्र उपस्थित थें।

Related Post