डेस्क न्यूज़
25 May, 2026
अन्य
धार। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके बाद वे मोतीबाग चौक पर आयोजित आमसभा में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया जाएगा।
दोपहर में मुख्यमंत्री देवी सागर तालाब पहुंचेंगे, जहां ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ और ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम के तहत श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश देंगे।
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सुबह 11:35 बजे भोपाल स्टेट हैंगर से रवाना
दोपहर 12:30 बजे धार डीआरपी लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे
12:45 से 01:15 बजे तक भोजशाला में दर्शन-पूजन
01:20 से 02:25 बजे तक मोतीबाग चौक पर आमसभा
02:30 से 02:50 बजे तक देवी सागर तालाब पर श्रमदान
दोपहर 03:00 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में कई क्षेत्रों को ‘नो-व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।