डेस्क न्यूज़
21 May, 2026
अन्य
नीमच। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार के नीमच दौरे के दौरान आयोजित सम्मेलन में अनुसूचित जाति वर्ग के विकास, सामाजिक उत्थान और केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर भाजपा नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर सर्किल से हुई, जहां भगवान परमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद उन्होंने अनुसूचित जाति छात्रावास पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया गया। विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास का सबसे बड़ा माध्यम बताया।
बाद में भाजपा कार्यालय तपोभूमि में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए भगवान परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही अनुसूचित जाति वर्ग की सच्ची हितेषी पार्टी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। शिक्षा, रोजगार, आवास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिल रहा है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण खोईंवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को सम्मान देते हुए उनके बताए मार्ग पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार एवं अन्य पदाधिकारी बघाना क्षेत्र भी पहुंचे, जहां लाड़ली बहना योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का सम्मान किया गया। इस दौरान हितग्राहियों ने सरकार की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण खोईंवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, संभाग प्रभारी शैलेश गिरजे, सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु मालवीय, जिला महामंत्री नरेन्द्र पटेल, धनसिंह कैथवास, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा, मेहर सिंह जाट, सरपंच दुर्गाशंकर मेघवाल, पवन भील, हितेश राजोरा, राधेश्याम पंवार, राइस हुसैन पटवा, काबिल खान, मनीष शर्मा, राजू साल्वी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन धनसिंह कैथवास ने किया, जबकि अंत में मदन मौर्य ने आभार व्यक्त किया।