न्यूज डेस्क
21 May, 2025
अन्य
नीमच के नन्हे तैराक नमन, यशवी, छवी, सिद्धिका, बाबू, भानु और शौर्य ने किया सबको मंत्रमुग्ध
नीमच। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) के नीमच चैप्टर द्वारा पहली बार अंडर-9 एवं अंडर-7 आयु वर्ग के लिए आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में नीमच के नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल्स की झड़ी लगा दी। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में शारीरिक दक्षता, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का विकास करना था।
नन्हे खिलाड़ियो का प्रदर्शन इस तरह रहा-
जिसमे अंडर 7 वर्ष गर्ल्स वर्ग में यशवी नितेश शर्मा ने अपने सभी 6 इवेंट में गोल्ड मैडल जीत संबको अचंभित कर दिया ।
अंडर 7 वर्ष बालक वर्ग में शौर्य धीरेंद्र गहलोत ने 4 गोल्ड 2 सिल्वर मेडल प्राप्त किए, जयवर्धन कक्कड़ ने 2 गोल्ड 2 सिल्वर मेडल लिए, नमन सिंह ने 1 ब्रोंज और इनके अलावा सोहम मूलचंदानी, श्रेष्ठ वर्धन, तनुश मित्तल ने भी अपना बेस्ट दिया।

अंडर 9 वर्ष गर्ल्स वर्ग में सिद्धिका राजेन्द्र यादव ने 4 गोल्ड 4 सिल्वर मेडल पर कब्जा किया तथा छवि कालू बैरागी ने 4 गोल्ड तथा 4 सिल्वर मैडल पर कब्जा किया। इसके अलावा पहली बार खेले बच्चो में प्रकृति पाटीदार ने 1गोल्ड, 1ब्रोंज ,अनायास गायकवाड़ को 1 गोल्ड, यति सेन को 2 सिल्वर, 1 ब्रोंज, रिद्धि साहू को 1 ब्रोंज, महिरा चौधरी को 2 ब्रोंज, जाह्नवी परवानी को 1 ब्रोंज मिला जबकी प्रेक्षा जैन ने पहली बार पार्टिसिपेट किया तथा भाव्यांशी शर्मा रतलाम ने भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया।
अंडर 9 वर्ष बालक वर्ग में नमन संजय गहलोत ने भी अपने सभी इवेंट में मैडल छीन कर अपनी झोली में डाले। नमन ने 7 गोल्ड और 2 सिल्वर, तो निधिश्वरम राठौर ने 2 गोल्ड, 3 सिल्वर, 4 ब्रोंज, भव्यांश पटेल ने 2 गोल्ड, 4 सिल्वर 3 ब्रॉन्ज़ मैडल जीते तथा हरमन सिंह ने पहली बार पार्टिसिपेट किया और सभी को कड़ी टक्कर दी ।

इसके अलावा नन्हे स्टार शौर्य वर्धन गहलोत ने 4 गोल्ड 2 सिल्वर एवं पहली बार खेली नन्ही भव्या जोशी ने भी अपने सभी इवेंट्स में 6 सिल्वर मेडल जीते, मान्या अग्रवाल ने 1 गोल्ड, सौम्या मूलचंदानी ने 1 सिल्वर, गौरांगी शर्मा ने 1 ब्रोंज मेडल प्राप्त किया।
प्रतियोगिता नीमच पैफी के अध्यक्ष नितेश शर्मा, सचिव धीरेंद्र गहलोत, आयोजन सचिव राकेश कोठरी और टीम पैफी के नेतृत्व में यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बगैर किसी रजिस्ट्रेशन फीस या शुल्क के, यह आयोजन एक समर्पित सामाजिक सेवा प्रयास के रूप में किया गया।
कोच सुधा सोलंकी, शुभम सोनी, समीर सिंह जादौन और आयुष गौड़ के प्रशिक्षण में बच्चों ने पहली बार स्विमिंग पूल में उतरकर जो प्रदर्शन किया, वह अविश्वसनीय रहा।
कोच और मार्गदर्शकों की प्रतिक्रिया
वाटर स्पोर्ट्स मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने बताया कि इन नन्हें खिलाड़ियों ने अभी हाल ही में तैराकी सीखना शुरू किया है और इतने कम समय में प्रतियोगिता में उतरना व इतना अच्छा प्रदर्शन और मैडल जीतना यह सब नीमच नगर पालिका प्रशासन, पूल स्टाफ और कोच टीम की प्रतिबद्धता और मेहनत को दर्शाता है।
“मात्र कुछ दिनों की प्रैक्टिस में बच्चों को तैयार करना और उन्हें मैदान में उतारना, यह अपने आप में एक बड़ी सफलता है," — प्रभु मूलचंदानी
सामुदायिक सहभागिता की मिसाल
इस आयोजन में अभिभावकों, खेलप्रेमियों और समाज के अन्य वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने एकमत से कहा कि नीमच जैसे छोटे शहरों में ऐसे आयोजन खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में सहायक होंगे।