ताजासमाचार

नीमच में समाज की एकजुटता की मिसाल: बाउंड्रीवॉल और मुख्य द्वार का भव्य समाजर्पण, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

न्यूज डेस्क 21 March, 2026 अन्य

नीमच। नीमच के वार्ड क्रमांक 1 स्थित श्री जमुनिया बालाजी रोड पर श्री मारु ओदीच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज द्वारा निर्मित बाउंड्रीवॉल और मुख्य द्वार का भव्य समाजर्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार रहे, जिनके करकमलों से समाजर्पण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज अध्यक्ष संजय शर्मा एवं वरिष्ठजनों द्वारा मुख्य द्वार के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर समाजजनों ने एकजुटता और सहयोग की भावना के साथ इस निर्माण कार्य की सफलता पर खुशी जताई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने कहा कि बाउंड्रीवॉल के निर्माण से समाज की संपत्ति सुरक्षित रहेगी और यहां सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। अब समाज की भूमि पर विभिन्न गतिविधियां व्यवस्थित रूप से आयोजित की जा सकेंगी।

इस मौके पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने समाज की धर्मशाला के विकास के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही धर्मशाला तक पहुंच के लिए करीब 1 किलोमीटर सड़क निर्माण का आश्वासन भी दिया, जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई गई है।

कार्यक्रम का संचालन सिद्धूलाल पुरोहित ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सचिव राजेंद्र शर्मा ने माना। इस दौरान विजयशंकर शर्मा, अवंतीलाल शर्मा, श्यामप्रसाद शर्मा, दरबारीलाल शर्मा, रघुवीर शर्मा, विनोद शर्मा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला। समाज पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का संकल्प लिया गया है।

Related Post