ताजासमाचार

नयागांव - जावरा मौत के मार्ग की कब सुध लेंगे जिम्मेदार लोग - डाक्टर सम्पत स्वरूप जाजू , पूर्व विधायक नीमच 

द वाॅचमेन पोस्ट 28 February, 2026 अन्य

नीमच | डाक्टर सम्पत स्वरूप जाजू पूर्व विधायक ने एक बयान में कहा है नयागांव - जावरा राज्य मार्ग मध्यप्रदेश का तीसरा राज्य मार्ग है जहाँ विगत वर्षों में 1281 मौते हुई घायलो की संख्या भी हजारों में है ! 
दुर्भाग्य है कि विगत कई वर्षों से इस मौत के मार्ग पर चिन्हित किए गए ब्लेक स्पॉट ( जहाँ सर्वाधिक मौते और दुर्घटना होती है )पर कोई कार्यवाही नहीं हुई ! विशेष रूप से नीमच जिले में स्थित  सड़क पर कोई ठोस सुधार हुआ और ना ही चिह्नित ब्लैक स्पाटो पर ओवर ब्रिज बने !
डाक्टर जाजू ने बताया केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री  नितिन गडकरी ने एक योजना  पर कार्य कर रहा है कि अब सड़क सुरक्षा में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों मंत्रियों सांसदो को भी जोड़ कर सहयोग लिया जाएगा ! इस योजना के तहत अगले महीनों में एक वृहद सम्मेलन बुलाकर 
नागपुर माडल को लागू करने पर ज़ोर दिया जाएगा !
डाक्टर जाजू ने उम्मीद की है कि हमारे क्षेत्र के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि क्षेत्र की ज्वलंत समस्या के समाधान के लिए सकारात्मक सुझाव देते हुए उचित कार्यवाही करेंगे !
डाक्टर जाजू ने कहा कि 
नयागांव -लेवड़ राज्य मार्ग पर बारह से पंद्रह ब्लेक स्पाट चिन्हित करे लगभग बारह वर्ष से अधिक समय हो गया है ! वही इस रोड पर विभिन्न क्रासिंग जैसे नयागांव रेल ओवर ब्रिज जावद - नीमच क्रॉसिंग , भडभडीया पर जावद क्रासिंग,जेतपुर ( मनासा नीमच क्रासिंग) भाटखेड़ा क्रॉसिंग , जीरन क्रासिंग इत्यादि तो नीमच जिले के प्रमुख ब्लेक स्पॉट है जहाँ विगत दो दशकों से ओवर ब्रिज बनाने की मांग उठ रही लेकिन दुर्भाग्य है कि हमारे जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया ! 
जबकि मल्हारगढ़ विधानसभा के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ने मल्हारगढ़ , पिपलियामंडी में तीन ओवर ब्रिज स्वीकृत करवाए  जिसमे रेल ओवर ब्रिज बन गया है कई वर्षों पूर्व उसका उपयोग किया जा रहा है और दो अभी निर्माण अवस्था में है

डाक्टर जाजू माँग की है कि ब्लेक स्पॉटों पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए उज्जैन सिंहस्थ के विशेष फंड से राशि स्वीकृत की जा सकती है! यह मार्ग राजस्थान के उदयपुर अजमेर , मेवाड इलाके को मध्यप्रदेश से जोड़ता है और यह उज्जैन को कई धार्मिक नगरों जैसे नाथतद्वारा , पुष्कर साँवलिया मंदिर , भादवा माताजी , सुखानंद इत्यादि से भी जोड़ता है सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं उन धार्मिक स्थानों की  यात्रा भी कर सकते हैं

डाक्टर जाजू ने अपेक्षा की है कि हमारे जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी कितनी गंभीरता से इस मुद्दे पर  गडकरीजी द्वारा प्रस्तावित योजना में शामिल हो कर दमदारी से बात रख कर स्वीकृति प्राप्त करवायेंगे

Related Post