डेस्क न्यूज
05 January, 2026
अन्य
नीमच | रात का अंधेरा, लंबी दूरी की स्लीपर बस और कानून को चकमा देने की साजिश—तस्करों ने हर दांव आजमाया, लेकिन CBN की सतर्कता और रणनीति के आगे काले कारोबार की सारी चालें नाकाम साबित हुईं।
विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर CBN नीमच की विशेष टीम ने नयागांव टोल प्लाजा पर सुनियोजित नाकाबंदी की। जैसे ही संदिग्ध स्लीपर बस वहां पहुंची, टीम ने उसे रोका और शुरू हुई गहन तलाशी।
तलाशी के दौरान बस के चालक केबिन से एक संदिग्ध प्लास्टिक थैली बरामद हुई। जब उसे खोला गया, तो अंदर से पीले टेप में लिपटे पैकेट निकले। पैकेट खोलते ही सच्चाई सामने आ गई—14.815 किलोग्राम अवैध अफीम निकली |
इतना ही नहीं, बस के स्टीयरिंग के पास छुपाकर रखी गई ₹2.5 लाख की नकद राशि भी बरामद की गई, जिसे काले कारोबार से अर्जित धन माना गया।
इस मामले में बस के चालक और परिचालक को मौके पर ही हिरासत में लेकर NDPS एक्ट की सख्त धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। अफीम, नकद राशि और पूरी बस को जब्त कर लिया गया है।
CBN की इस कार्रवाई ने यह साफ संदेश दे दिया है कि काले कारोबार का रास्ता अब जेल की सलाखों तक ही जाता है। तस्करों का नेटवर्क चाहे जितना बड़ा क्यों न हो, कानून की पकड़ से बचना अब नामुमकिन है।