ताजासमाचार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

डेस्क न्यूज 25 December, 2025 अन्य

नीमच। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा गुरुवार को नीमच शहर के फोर ज़ीरो भारत माता चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और केंद्र सरकार से ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने “हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो” और “कट्टरपंथ मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समाज को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जो मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।
विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल निंदनीय हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी चिंता का विषय हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाया जाए, ताकि वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और कट्टरपंथी तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें।
विहिप नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में विहिप के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर गहरा रोष देखने को मिला।

Related Post