ताजासमाचार

मनासा में पहली बार होगा वृंदावन प्राकट्योत्सव एवं भक्ति-रस कथा महोत्सव, 22 से 28 दिसंबर तक सजेगा श्रद्धा का संगम

डेस्क न्यूज 19 December, 2025 अन्य

मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा में पहली बार भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। श्री जुगल जोड़ी सरकार की असीम कृपा से नगर में वृंदावन प्राकट्योत्सव एवं भक्ति-रस कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 22 दिसंबर 2025, सोमवार से 28 दिसंबर 2025, रविवार तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा।
महोत्सव में वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित श्री श्याम शुभम जी महाराज अपनी मधुर और भावपूर्ण वाणी से भक्ति-रस कथा का रसपान कराएंगे। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल करेगा, बल्कि जन-जन के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का संचार भी करेगा।
कथा स्थल श्री अयोध्यापुरी पंजाबी समाज धर्मशाला, उषागंज कॉलोनी, मनासा जिला नीमच (म.प्र.) रहेगा। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर 22 दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे श्री राम मंदिर से अयोध्यापुरी धर्मशाला तक कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों ने नगर व आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। मानासा में पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखा जा रहा है।

Related Post