ताजासमाचार

नीमच के कमलाशंकर विश्वकर्मा राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित, विश्व मृदा दिवस पर भोपाल में होंगे सम्मानित

डेस्क न्यूज 02 December, 2025 अन्य

नीमच। ग्राम भाटखेड़ी के प्रगतिशील किसान और बैंबू मैन कमलाशंकर विश्वकर्मा को पुनर्योजी कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित “प्रो. रत्तन लाल अवॉर्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन रिजनरेटिव एग्रीकल्चर – 2025” में “प्रोग्रेसिव रिजनरेटिव फार्मर (इंडिविजुअल)” श्रेणी में चुना गया है। यह पुरस्कार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अधीन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ सॉइल साइंस (IISS), भोपाल और अंतरराष्ट्रीय संस्था सॉलिडैरिडैड द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है।
सम्मान समारोह 5 दिसंबर 2025, भोपाल के होटल मैरियट में आयोजित होगा, जिसमें विश्वकर्मा को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें मृदा स्वास्थ्य सुधार, जैविक एवं रिजनरेटिव खेती की उन्नत तकनीकों को अपनाने और क्षेत्र के अन्य किसानों में इनके सफल प्रसार के लिए दिया जा रहा है।
विश्वकर्मा पिछले तीन वर्षों से कृषि विभाग, आत्मा परियोजना, कृषि विज्ञान केंद्र और सॉलिडैरिडैड संस्था के सहयोग से पुनर्योजी कृषि का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने इस चयन को क्षेत्र के सभी किसानों और सहयोगी संस्थाओं की सामूहिक उपलब्धि बताया और भविष्य में मिट्टी की उर्वरता संरक्षण, जल-संरक्षण और पर्यावरण-अनुकूल खेती के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Related Post