ताजासमाचार

कांग्रेस ने महेश वीरवाल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

डेस्क न्यूज 01 December, 2025 अन्य

नीमच। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की रणनीति के तहत जिले के सक्रिय और जुझारू नेता महेश वीरवाल पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वीरवाल अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर रहते हुए अपने प्रभावी नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने वाले व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते रहे हैं।
वीरवाल एक बार पार्षद भी रह चुके हैं और लंबे समय से कांग्रेस के समर्पित सिपाही के रूप में जनता के मुद्दों को हमेशा मुखरता से उठाते आए हैं। प्रशासन के समक्ष जनहित के सवालों को बेझिझक और दृढ़ता से रखने के कारण वे जिला संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बन गया।
सोमवार को गांधी भवन में कांग्रेसजनों ने साफा पहनाकर और पुष्पहारों से महेश वीरवाल का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर पूर्व विधायक एवं सहकारी नेता नंदकिशोर पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, शहर अध्यक्ष मोनू लोक्स, राकेश अहीर, कांग्रेस पार्षद, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने वीरवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने योग्य नेतृत्व को सम्मानित कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।

Related Post