डेस्क न्यूज
28 November, 2025
अन्य
नीमच। जावद फंटे से प्रवेश करने वाले दो कंटेनरों को कलेक्ट्रेट चौराहे पर दोपहर 12:00 बजे यातायात पुलिस ने रोका। दोनों कंटेनरों के विरुद्ध नो एंट्री की कार्रवाई यातायात प्रभारी सोनू बडगूजर, सहायक उप निरीक्षक जाट, और प्रधान आरक्षक नाहर सिंह ने की। साथ ही समन शुल्क वसूल किया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक शहर में भारी वाहन, कंटेनर और ट्रेलरों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस ने समस्त ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन और व्यापारियों से अपील की है कि रोड निर्माण के दौरान परिवर्तित किए गए रूट का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में पुलिस का सहयोग करें।