ताजासमाचार

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जनसुनवाई में 82 आवेदकों सुनी समस्याएं — भड़भड़िया हादसे में घायल बालक को 1.50 लाख और अन्य जरूरतमंदों को भी मिली आर्थिक सहायता

न्यूज डेस्क 11 November, 2025 अन्य

नीमच | जिला कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नीमच निवासी महिला सुनिता देवी के उपचार हेतु 15 हजार रूपये की तात्‍कालिक आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की। साथ ही कलेक्‍टर ने सीएमएचओ नीमच को निर्देश दिए कि महिला का नि:शुल्‍क उपचार जिला 
चिकित्सालय में करवाया जाए तथा उसे नि:शुल्‍क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएं।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्‍टर ने कुल 82 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम बी.एस. कलेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा भड़भड़िया में सड़क दुर्घटना में घायल बालक हर्षित पिता स्‍व. दशरथ सिंह के उपचार हेतु रेडक्रॉस नीमच से 1.50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की गई। डिप्टी कलेक्टर पराग जैन ने बताया कि रेडक्रॉस से प्राप्त सहायता राशि का चेक बालक हर्षित की माता ललिता राठौर को एसडीएम जावद के माध्यम से प्रदान किया गया।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न गांवों के नागरिक जैसे डसानी के देवेंद्र सिंह, सुवाखेड़ा के मांगीलाल, मोया के घीसालाल, नीमच सिटी की शकुंतला बैरागी, कुण्डला के दिनेश, अठाना के कल्लू भाई, कचौली के राहुल, चीताखेड़ा के मांगीलाल, कनावटी के रमेशचंद्र, बरूखेड़ा के मदनलाल और देवकन्याबाई, सहित अन्य ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं।

इसके अतिरिक्त गिरदौड़ा, नयागांव, दडौली, बरूखेड़ा, मालखेडा, तालखेडा, इंदिरा नगर, मेहनोत नगर और खजूरिया सहित कई क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भी अपने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Post