ताजासमाचार

विक्रम सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत | पुलिस जुटी जांच में 

डेस्क न्यूज़ 29 October, 2025 अन्य

नीमच। जिले के नयागांव चौकी क्षेत्र स्थित विक्रम सीमेंट फैक्ट्री, खोर में बुधवार सुबह कार्य के दौरान एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक फेलीराम, निवासी जिला डोसा (राजस्थान), दो दिन पहले ही फैक्ट्री में कार्य पर आया था और गेट पास बनाने का काम करता था। बुधवार सुबह काम के दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उसे फैक्ट्री के अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुछ समय के लिए तबीयत में सुधार हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद स्थिति फिर बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय नीमच भेजा, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद फेलीराम को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) बताया जा रहा है। मामले में नयागांव चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Post