डेस्क न्यूज़
14 October, 2025
अन्य
नीमच | मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा महान गायक किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को डीके कोचिंग सेंटर पर उनके द्वारा गए गीतों को गाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की |
कार्यक्रम में सर्वप्रथम महान गायक किशोर दा की तस्वीर पर पुष्पमाला पहनाकर नमन किया इसके पश्चात ग्रुप के सदस्यों द्वारा किशोर दा के सुमधुर गीतों को गाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया | कार्यक्रम में सर्वप्रथम राजेश सेन द्वारा पल पल दिल के पास, राजेंद्र रोकड़े द्वारा चेहरा है या चांद खिला है, सदाशिव सेन द्वारा ये शाम मस्तानी, निशा घारू और एडमिन खजानसिंह पंवार द्वारा अच्छा तो हम चलते हैं, प्रभु लाल आर्य द्वारा जिंदगी प्यार का गीत है, सुनीता यादव और भारत घावरी द्वारा कोरा कागज था ये मन मेरा, योगेश गहलोत द्वारा किसका रास्ता देखूं , धीरज मंडोरिया द्वारा ओ मेरे दिल के चैन,भारत घावरी द्वारा तेरे चेहरे में वो जादू है, राजेंद्र जी शर्मा एवं निशा द्वारा तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, ग्रुप में मेहमान नन्हे सिपाही हार्दिक आर्य द्वारा भी इना मीना डीका द्वारा शानदार गायन प्रस्तुत किया और अंत कार्यक्रम के अंतिम प्रस्तुति में देख के तुमको दिल डोला है मुसाफिर ग्रुप एडमिन खजानसिंह पंवार द्वारा गीत गाता हूं मैं गुनगुनाता हूं मैं मैंने हंसने का वादा किया था कभी गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया कार्यक्रम का सफल संचालन एडमिन खजानसिंह पंवार द्वारा किया गया एवं आभार परामर्शकता॔ राजेंद्र जी शर्मा ने माना |