डेस्क न्यूज़
07 October, 2025
अन्य
नीमच। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने "वोट चोर-गद्दी छोड़" अभियान के तहत चलाए जा रहे 5 करोड़ हस्ताक्षर अभियान और मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (SIR) के लिए मध्यप्रदेश की सभी विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किए हैं।
नीमच जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी तय किए गए हैं। इनमें मनासा विधानसभा के लिए प्रभु राठौड़ (रतलाम), जावद के लिए डी.पी. धाकड़ और नीमच विधानसभा के लिए युसूफ कड़पा (जावरा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह राष्ट्रव्यापी अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और "वोट चोरी" के विरोध में कांग्रेस द्वारा 5 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए घर-घर जाकर संपर्क और सार्वजनिक जनजागरण अभियान मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में चलाया जा रहा है।