जावद। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जावद में ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। ईद की नमाज अठाना दरवाज स्थित ईदगाह में हुई। यहां पर नगर के सेकड़ो नागरिको ने नमाज अदा की।
सर्वप्रथम समाज के लोग जुलूस के साथ जावद शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब को उनके घर नीमच दरवाजा लेने पहुंचे, यहां से लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक, अठाना दरवाजा होते हुए जुलूस ईदगाह पहुंचा। यहा पर शहर काजी साहब के बहनोई हाफिज नईम ईकबाल (कोटा) ने रमजान और ईद-उल-फितर के बारे में समाजजनो को तफसील से बताया। ईदगाह कब्रस्तान में कई निर्माण कार्य चल रहे है उनमे ताअव्वुन (डोनेशन) देने हेतु भी कहा गया। हाफिज नईम ईकबाल साहब ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा करवाई उसके पश्चात खुत्बा हुआ और दुआ करवाई। शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब एवं हाफिज नईम ईस्तकबाल साहब ने समाजजनो को ईद की मुबारकबाद दी।
मोमिन समाज की ओर से निसार अंसारी एवं शाकिर अंसारी द्वारा काजी साहब और हाफिज साहब का साफा पहनाकर इस्तकबाल (स्वागत) किया गया। उसके पश्चात जुलूस चिन्हित मार्गो से होते हुए नीमच दरवाजा स्थित शहर काजी साहब के निवास स्थान पर पहुंचा। यहाँ जलसे का समापन हुआ। शहर काजी सैयद आदिल कादरी एवं उनके चाहने वालो ने आस्ताना ए कादरीया पर सलाम पैश कर देश में अमन चैन की दुआ की। शहर काजी मोचियान मस्जिद भी पहुंचे यहां पर भी दुआ की गई।
इस दौरान नगर में पुलिस प्रशासन मुस्तेद रहा। शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब ने शासन-प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का आभार माना। प्रशासन की ओर से प्रीति संघवी एसडीएम, तहसीलदार मयूरी जोक, नायब तहसीलदार नवीन गर्ग, आरआई दिलीप सिंह चुंडावत, पटवारी कन्हैयालाल खेमवानी, एसआई तुलसीराम चौहान व आरक्षक रवि पांडे मौजूद रहे।