ताजासमाचार

जलभराव से बिसलवास खुर्द की फसलें नष्ट, किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

डेस्क न्यूज़ 08 September, 2025 अन्य

नीमच। अत्यधिक वर्षा और जलभराव के कारण बिसलवास खुर्द पंचायत घसुण्डी बामनी के किसानों की खरीफ सीजन की सोयाबीन की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इस नुकसान से किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। फसल खराब होने से न केवल परिवारों का भरण-पोषण प्रभावित हुआ है, बल्कि आगामी रबी सीजन की तैयारी पर भी संकट मंडरा रहा है।इसी समस्या को लेकर सोमवार को ग्राम बिसलवास खुर्द पंचायत घसुण्डी बामनी के किसानों ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन प्रतिनिधि को सौंपा। किसानों ने बताया कि पटवारी हल्का क्रमांक 05 में दर्जनों किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। ऐसे हालात में यदि उन्हें शासन से क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिली तो परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों से गुजरना पड़ेगा।किसानों ने मांग की है कि कृषि विभाग की टीम द्वारा तत्काल सर्वे कराया जाए और शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराया जाए,ताकि वे अपने परिवार के भरण-पोषण एवं अगली फसल की तैयारी कर सकें। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Post