ताजासमाचार

महामाया मोड़ी माताजी का खोला दान पात्र, चार माह में 5.21 लाख रुपये की दानराशि प्राप्त

डेस्क न्यूज 07 January, 2026 अन्य

नीमच। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम मोड़ी स्थित सुप्रसिद्ध आरोग्यधाम महामाया मोड़ी माताजी के मंदिर का दानपात्र मंगलवार को विधिवत रूप से खोला गया। दानपात्र खोलने की प्रक्रिया सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इस दौरान कुल 5 लाख 21 हजार 837 रुपये की दानराशि प्राप्त हुई। संस्थान से जुड़े मंगल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दानपात्र लगभग चार माह के अंतराल के बाद खोला गया। दानपात्र खोलने की कार्रवाई हल्का पटवारी धनसुख भाटी की उपस्थिति में की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया विधिसम्मत और पारदर्शी रही। प्राप्त दानराशि का उपयोग आरोग्यधाम में चल रही सेवाओं, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा।इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष युवराज सिंह राठौड़, सचिव वीरम सिंह सिसोदिया सहित दिनेश राठौर, प्यारा अशोक राठौर, मंगल राठौर, राजू राठौर, घनश्याम राठौर, राजेश पाटीदार, लाइनमैन मोहन, लाइनमैन अंकित, टेलर गोविंद रेगर, प्रवीण जैन, राजू राठौर दूध, कार्यालय प्रमुख सुन्दर लाल व्यास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही आरोग्यधाम की सेवाएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

Related Post