डेस्क न्यूज़
18 April, 2026
अन्य
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा मंदसौर द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में पदस्थ निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश दिनांक 18 अप्रैल 2026 को जारी हुआ, जो आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिससे जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार तबादले इस प्रकार हैं: कार्यवाहक निरीक्षक हरीश मालवीय को थाना प्रभारी गरोठ से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी अफजलपुर बनाया गया है।
कार्यवाहक निरीक्षक अनिल रघुवंशी को थाना प्रभारी सुवासरा से थाना प्रभारी मल्हारगढ़ पदस्थ किया गया है।
कार्यवाहक निरीक्षक राजेंद्र सिंह बघेल को पुलिस लाइन मंदसौर से थाना प्रभारी सुवासरा नियुक्त किया गया है।
उप निरीक्षक बलबीर यादव को चौकी प्रभारी भैसोदामंडी से थाना प्रभारी गरोठ पदस्थ किया गया है।
उप निरीक्षक धर्मेश यादव को पुलिस लाइन मंदसौर से चौकी प्रभारी भैसोदामंडी नियुक्त किया गया है।
यह आदेश पुलिस अधीक्षक विनोद कुसार मीना द्वारा जारी किया गया है।
पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।