ताजासमाचार

माहेश्वरी युवा संगठन को मिला नया नेतृत्व, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

डेस्क न्यूज़ 30 March, 2026 अन्य

नीमच। माहेश्वरी युवा संगठन के सत्र 2026–28 के लिए चुनाव रविवार, 29 मार्च को माहेश्वरी भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। कार्यक्रम में संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी नवीन गट्टानी की देखरेख में आयोजित की गई, जिसमें समाज अध्यक्ष सत्यानारायण जागेटिया एवं सचिव सुरेश सोडानी की विशेष उपस्थिति रही। सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में पीयूष काबरा को अध्यक्ष, शुभम माहेश्वरी को सचिव तथा हर्षित खटोड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम के दौरान मनीष नवल, मितेश गट्टानी, अजय झंवर, महेश समदानी, दीपक नवलखा, हर्षित अजमेरा, प्रधुम्न बाल्दी सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सभी सदस्यों ने बधाई दी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई।

Related Post