ताजासमाचार

नीमच के मंडी व्यापारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया धमाका, मुख्यमंत्री के हाथों मिला बेस्ट सप्लायर अवॉर्ड

डेस्क न्यूज 26 February, 2026 अन्य

नीमच | नीमच का नाम अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चमकने लगा है। नीमच अंचल के समाजसेवी और मंडी व्यापारी गोपाल गर्ग उर्फ जीजी की फर्म “गिरधारी लाल गोवर्धन लाल गर्ग” ने गुणवत्ता और निर्यात क्षमता के क्षेत्र में ऐसा मुकाम हासिल किया है, कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपाल जीजी के सुपुत्र दीपांशु गर्ग और जयेश गर्ग को बेस्ट सप्लायर अवॉर्ड से सम्मानित किया।

22 फरवरी को इंदौर में आयोजित काबुली चना ट्रेड एसोसिएशन की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में दीपांशु और जयेश ने अपनी प्रभावशाली स्पीच, विशेषज्ञ राय और उच्च गुणवत्ता वाली निर्यात क्षमता का प्रदर्शन किया। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और विधायक गोलू शुक्ला उपस्थित थे।

यह सम्मान गुणवत्ता, निर्यात क्षमता, विश्वसनीयता और आपूर्ति की उत्कृष्टता के आधार पर दिया गया। मुख्यमंत्री ने युवा व्यापारियों से उनके उत्पादन और निर्यात संबंधी जानकारी भी ली।

नीमच का काबुली चना अपनी बेहतरीन गुणवत्ता और निर्यात के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। ऐसे में जिले के व्यापारियों का इस बड़े मंच पर सम्मानित होना नीमच के लिए गौरव की बात है।

Related Post