डेस्क न्यूज
12 February, 2026
अन्य
नीमच। अब बंदूक की आड़ में कानून को चुनौती देने वालों की खैर नहीं। मादक पदार्थ तस्करी में नाम आने के बाद नीमच पुलिस ने जिले के छह लाइसेंसी हथियार धारकों पर सीधा वार किया है। तीन अलग-अलग थानों से जुड़े इन लोगों के आर्म्स लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। संदेश साफ है — अपराध और हथियार साथ-साथ नहीं चलेंगे।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में तैयार प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी ने आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17(3) के तहत कार्रवाई करते हुए लोकशांति के हित में लाइसेंस रद्द करने के आदेश जारी किए।
जिन पर गिरी गाज:
थाना जावद: शंकरलाल नायक (महेशपुरिया), तखत सिंह जाट (रूपपुरा), बगदीराम धाकड़ (ग्राम आटा)
थाना नीमच सिटी: रायसिंह सुरावत (रायसिंहपुरा)
थाना मनासा: पन्नालाल गुर्जर (खेड़ी), प्रभुलाल पाटीदार (खजुरी)
इन सभी के नाम मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामलों में सामने आए थे।
नीमच पुलिस ने दो टूक कहा है — जो कानून तोड़ेगा, उसका लाइसेंस भी जाएगा। आगे भी ऐसे तत्वों पर कार्रवाई जारी रहेगी।