ताजासमाचार

अग्रसेन वाटिका में शान से फहरा तिरंगा, अग्रवाल समाज ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

डेस्क न्यूज़ 27 January, 2026 अन्य

नीमच। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अग्रसेन वाटिका में अग्रचेतना महिला क्लब के तत्वावधान में गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल (ट्रांसपोर्ट) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति में राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल ने उपस्थित समाजजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। सचिव अशोक मंगल ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान का पालन केवल पुस्तकों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे घर-घर तक अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों का बोध कराना प्रत्येक माता-पिता की प्रथम जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में भगवान अग्रसेन जी की आरती, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया, जिससे वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर अग्रचेतना महिला क्लब की अध्यक्ष सविता गोयल, सचिव सुलेखा मित्तल, कोषाध्यक्ष कविता ऐरन, उपाध्यक्ष मंजू अग्रवाल, प्रचार सचिव रेखा अग्रवाल सहित सरोज गर्ग, सरिता अग्रवाल, अलका सिंहल, सरिता गोयल, कृष्णा गोयल, उमा नरेड़ी, राधा मित्तल, उर्मिला मित्तल, निशा गर्ग उपस्थित रहीं। साथ ही समाज के पूर्व अध्यक्ष शिवनारायण गर्ग, महेश गर्ग, सुरेश सिंहल, आर.वी. गोयल, गोपाल गर्ग, अशोक मंगल, पुरुषोत्तम गर्ग, कमल मित्तल, पप्पू मंगल, नवल मित्तल, नवीन अग्रवाल, दिनेश गर्ग, नंदन गोयल, अरुण गोयल, अनिल गोयल, शंकर बंसल, प्रकाश गर्ग, बालकृष्ण अग्रवाल, जगदीश नरेड़ी, जितेंद्र गर्ग, डॉ. सिंहल, संतोष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (एलआईसी), पुरुषोत्तम अग्रवाल, विकास गोयल सहित समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ममता गर्ग एवं सुनीता जिंदल ने संयुक्त रूप से किया तथा आभार प्रदर्शन सचिव सुलेखा कमल मित्तल द्वारा किया गया।

Related Post