ताजासमाचार

IAS संतोष वर्मा होंगे बर्खास्त ! फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों से आईएएस बने संतोष वर्मा, मोहन यादव ने भेजा बर्खास्तगी का प्रस्ताव

डेस्क न्यूज 12 December, 2025 अन्य

भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संतोष वर्मा प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सख़्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार संतोष वर्मा द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के लिए फ़र्ज़ी और जाली आदेश तैयार किए गए थे, जिनसे जुड़े आपराधिक मामले न्यायालय में लंबित हैं। फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों और धोखाधड़ी के आधार पर मिली पदोन्नति को गलत मानते हुए उन्हें आईएएस सेवा से बर्खास्त करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। इसी मामले में वर्मा के खिलाफ जाली दस्तावेज़ों के आधार पर संनिष्ठा प्रमाणपत्र प्राप्त करने की जांच अंतिम चरण में है। कारण बताओ नोटिस पर उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया है और लगातार मर्यादा विहीन बयान देने को लेकर उन्हें चार्जशीट जारी करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही राज्य सरकार ने उन्हें उपसचिव कृषि विभाग के पद से तत्काल हटाकर जीएडी पूल में बिना विभाग और बिना कार्य के अटैच कर दिया है। सरकार की यह कार्रवाई प्रशासन में पारदर्शिता और अनुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक कड़ा कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने IAS संतोष वर्मा के लगातार विवादित बयानों और गंभीर आरोपों का संज्ञान लेते हुए उन पर बड़ी कार्रवाई की है। “ब्राह्मण की बेटी चाहिए…” जैसे विवादित बयान से सुर्खियों में आए संतोष वर्मा के बिगड़े बोल थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इसी बीच फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के आधार पर मिली उनकी IAS पदोन्नति और अन्य अनियमितताओं पर भी गंभीर तथ्य सामने आए। सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें सभी पदों से हटा दिया है।

Related Post