ताजासमाचार

मनासा क्षेत्र में दो मासूमों पर आवारा कुत्तों का हमला, 7 वर्षीय नायरा की हालत गंभीर, 8 वर्षीय हरीश का अस्पताल में उपचार जारी

यशवंत राठौर 19 November, 2025 अन्य

नीमच | मंगलवार देर शाम मनासा क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आवारा कुत्तों ने खेल रहे बच्चों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पहला मामला आतरी माता गांव का है, जहां 7 वर्षीय नायरा घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। ग्रामीण तुरंत बचाव में दौड़े और बच्ची को कुत्तों से छुड़ाया। नायरा को मनासा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया।
दूसरी घटना डांगड़ी गांव की है, जहां 8 वर्षीय हरीश पिता मुकेश जाटव पर भी आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने समय रहते बच्चे को बचाया और मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, हरीश के हाथ पर गहरी चोटें आई हैं और उसका उपचार मनासा में जारी है।
घायल बच्ची नायरा के सिर और पैरों पर गंभीर घाव हैं, जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे उच्च उपचार के लिए भेजा गया। दोनों घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश फैलाया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की तत्काल मांग की है।

Related Post