ताजासमाचार

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला जेल नीमच में विधिक जागरूकता शिविर

डेस्क न्यूज़ 01 November, 2025 अन्य

नीमच। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के तत्वावधान में जिला जेल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सचिव शोभना मीणा ने बंदियों से उनके प्रकरणों की जानकारी ली और जेल की रहने, भोजन एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

शिविर में बंदियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों, निष्ठा और देशभक्ति से प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। शोभना मीणा ने कहा कि पटेल जी के प्रयासों से देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण संभव हुआ और भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ। उन्होंने बंदियों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश भी साझा किया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक एम.के. चौरसिया और जेल स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Related Post