डेस्क न्यूज़
30 October, 2025
अन्य
नीमच। जावद क्षेत्र के खोर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब किसान जगदीश गुर्जर के खेत में करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल डिप्टी रेंजर चंपालाल गायरी को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वनरक्षक अमित जैन, चौकीदार फोरू भील और रेस्क्यू एक्सपर्ट गजराज सिंह की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने ग्रामीणों की मदद से सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ा और सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा। डिप्टी रेंजर गायरी ने बताया कि अजगर पूरी तरह स्वस्थ है और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी जंगली जीव को नुकसान न पहुंचाएं और दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।